Loading...

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर बड़ी कार्यवाही, पहली बार जिला में…

By PRIYANKA THAKUR Published: 1 Dec 2022, 12:07 PM | Updated: 1 Dec 2022, 12:10 PM 1 min read

HNN / सोलन

अतिक्रमण करने वाले दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बार-बार प्रशासन द्वारा उन्हें अंतिम चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बता दें कि नगर निगम सोलन ने 5 दिन में 50 दुकानदारों के चालान काटे। पहली बार नगर निगम द्वारा दुकानदारों के खिलाफ इस तरह की जिला में कार्यवाही की गई है, जिसके चलते अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि कुछ दुकानदार अपनी कमाई बढ़ाने के लिए सड़क किनारे सामान सजा देते हैं। जिसके चलते न केवल राहगीरों को चलने में परेशानी आती है बल्कि वाहन चालकों को भी वाहन लेकर चलने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती है।

हालांकि नगर निगम द्वारा इन दिनों जारी इस तरह की कार्यवाही से कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहता है, लेकिन उसके बाद दोबारा से यही दुकानदार अपनी दुकानें सजानी शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बार नगर निगम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह दोबारा अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आए तो उनके सामान को जब्त किया जाएगा, साथ ही उनकी दुकान को भी बंद कर दिया जाएगा।