अनियंत्रित होकर बस के टायर के नीचे आई बाइक, बाल-बाल बचे सवार

By PARUL Published: 15 Nov 2023, 8:27 PM | Updated: 15 Nov 2023, 8:27 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर कालोनी मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर एचआरटीसी बस के टायर के नीचे आ गई। गनीमत रही कि सवारों ने समय रहते बाइक का हैंडल छोड़ दिया। जिससे दोनों टायर के नीचे आने से बच गए। हालांकि इससे बस का टायर फट गया है।

वहीं चालक ने एकदम से ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया। जिसके बाद उन्होंने बाइक सवारों की जमकर क्लास ली। बता दें कि हादसे के बाद करीब 25 मिनट तक मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। तो वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर बाइक चालकाें को सख्त हिदायत देकर छोड़ा।

सवारियों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवारों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। सवारियों का कहना है कि पुलिस विभाग को इस प्रकार के लापरवाह बाइक चालकों पर नकेल कसनी चाहिए।