इस दिन से शुरू होंगी बीएचएमएस की परीक्षाएं, डेटशीट जारी…

By Ankita Published: 3 Jul 2024, 4:23 PM | Updated: 3 Jul 2024, 4:23 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) द्वारा बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष प्रोफैशनल (न्यू सिलेबस) वार्षिक व अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है।

इन परीक्षाओं के लिए केंद्र सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल कुमारहट्टी में बनाया गया है। जारी की गई डेटशीट के अनुसार बीएचएमएस द्वितीय प्रोफेशनल की परीक्षाएं 12 से 25 जुलाई तक के बीच होगी।

इसके अलावा बीएचएमएस तृतीय प्रोफेशनल की परीक्षाएं 13 से 26 जुलाई तक आयोजित होगी। वहीं बीएचएमएस चतुर्थ प्रोफेशनल की परीक्षाएं 12 से 29 जुलाई तक होगी।