Loading...

ऊना में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि पर्व

NEHA • 17 Oct 2024 • 1 Min Read

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आकर्षक झाकियों से दिखा श्रद्धा का सैलाब

HNN/ऊना

ऊना में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि पर्व। इस मौके पर आकर्षक झांकिया निकाली गई वही आकर्षक झाकियों को देखने के लिए बड़ी मात्रा में भीड़ उमड़ी झाकियों की सुंदरता को देख कर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ स्वागत किया ।

इस शोभायात्रा के दौरान लव-कुश की झांकी घोड़े पर सवार होकर निकली, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रही। पार्षद रणजीत सिंह लक्की ने बताया कि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वीरवार को मंदिर परिसर में विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मशहूर गायक आदिवंशी फिरोजपुर महर्षि वाल्मीकि के नाम का गुनगाण करेंगे।

इस आयोजन में मदन लाल सिद्धू, दलवीर पांमा, विष्णू प्रभाकर, बलवीर चंद समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बन गया है।