Loading...

कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य

By PARUL Published: 13 Apr 2024, 5:54 PM | Updated: 13 Apr 2024, 5:54 PM 1 min read

HNN/शिमला

लोकसभा चुनाव में मंडी से कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसका ऐलान किया है।

पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान होना बाकी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसके संकेत दिए हैं। दिल्ली में सीईसी की बैठक में भी माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह के नाम की चर्चा हुई है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है। फिलहाल प्रतिभा सिंह ही इस सीट से सांसद हैं।