Loading...

कांगड़ा की रितिका चौधरी एयरफोर्स में बनी लेफ्टिनेंट

By PARUL Published: 15 May 2024, 10:23 AM | Updated: 15 May 2024, 10:23 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की रितिका चौधरी एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट बनी है। रितिका चौधरी बैजनाथ उपमंडल के टिकरी गांव की रहने वाली है।

रितिका के पिता कुलदीप चौधरी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हैं। माता उषा कुमारी गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि रितिका की आरंभिक शिक्षा विशुद्धा पब्लिक स्कूल से हुई और उसके पश्चात उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग घणाहट्टी से नर्सिंग स्नातक की डिग्री की।

वे शॉर्ट सर्विस कमिशन क्वालिफाई कर बतौर मिलिट्री ऑफिसर बनीं हैं। 2 जून को रितिका बंगलुरू में तैनाती देंगी। रितिका चौधरी ने कामयाबी का श्रेय दादा लेफ्टिनेंट भीख्म चांद को दिया है।