कार व एचआरटीसी बस से चिट्टा बरामद, युवती सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार व एचआरटीसी बस से चिट्टा बरामद किया है। मामले में एक युवती सहित 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में स्पेशल सेल की टीम टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान टीम ने शक के आधार पर एक कार को जांच के लिए रोका तो उसमें बैठे दो युवकों और एक युवती से 12.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान अजय कुमार, निशांत और अचला के रूप में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका। इस दौरान बस में बैठे विक्रांत और निखिल से 5.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। लिहाजा पुलिस ने अभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।