कार सड़क से पलटी, महिला गंभीर रूप से घायल
HNN/काँगड़ा
लंबागांव में एक कार सड़क से पलटकर 20 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार महिला निशा देवी (41) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जयसिंहपुर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार अपनी कार से जयसिंहपुर की तरफ से अपने घर गंगूही को जा रहा था कि अपर लंबागांव के पलाहनिया मोड़ की उतराई पर कार अनियंत्रित हो गई और 20 फीट नीचे गिर गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और इस संबंध में मामला दर्ज करके अपनी आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने की है। कार में चालक सहित दो महिलाएं बैठी थीं, जिनमें एक कार चालक की पत्नी और चालक के छोटे भाई की पत्नी थी।