Loading...

कैदी ने जेल में कंबल से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Ankita • 16 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला कारागार हमीरपुर में आरोपी कैदी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कैदी की पहचान दीपचंद निवासी पथल्यार बड़सर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भिजवाया है। साथ ही मामले की आगामी जाँच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने ही आरोपी के खिलाफ बड़सर थाना में आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत पर था। एसपी हमीरपुर पदमचंद ने कहा कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।