Loading...

चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.368 किलोग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार!

PARUL • 19 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/चम्बा

चम्बा जिला के पठानकोट-चम्बा-भरमौर नैशनल हाईवे पर परेल पुल के पास से पुलिस ने एक युवक को 1.368 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुरीद (23) पुत्र शुक्रदीन निवासी गांव ठोल चुराह रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परेल पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान मुरीद को संदिग्ध हालत में देखा गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.368 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है।