Loading...

Crime / हटली और सुंदरनगर में महिलाओं से मारपीट के दो मामले दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Hours Ago • 1 Min Read

Crime : मंडी जिले के हटली और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में महिलाओं के साथ कथित मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, जबकि दूसरे मामले में महिला ने अपनी सास और ननद पर रास्ते में रोककर मारपीट तथा कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंडी/सरकाघाट

पुलिस थाना हटली में दर्ज शिकायत के अनुसार तनुजा पत्नी सौरभ वर्मा निवासी गांव बतैल, डाकघर भाबंला, तहसील बलद्वाड़ा ने आरोप लगाया है कि 8 जून की शाम वह अपनी माता शांति देवी और बहन शालिनी देवी के साथ अपने ससुराल गांव बतैल जा रही थी। आरोप है कि वहां उसके पति सौरभ वर्मा, सास शीतला देवी तथा ससुर हेमराज ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 85 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुंदरनगर में महिला ने सास और ननद पर लगाए आरोप

उधर पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत एक अन्य महिला ने अपनी सास और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता मोनिका निवासी गांव गोरन, डाकघर जडोल, तहसील सुंदरनगर ने आरोप लगाया है कि सोमवार को उसकी सास और ननद ने उसे रास्ते में रोक लिया। महिला के अनुसार दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और हाथापाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।

दोनों मामलों की जांच जारी

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सुंदरनगर में भी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामलों की पड़ताल कर रही है।

Related Topics: