चौपाल में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

By PARUL Published: 17 Oct 2024, 11:52 AM | Updated: 17 Oct 2024, 11:52 AM 1 min read

HNN/शिमला

शिमला, 17 अक्टूबर: चौपाल उपमण्डल में लगातार दूसरी रात एक और सड़क हादसा हुआ है। नेरवा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक स्कॉर्पियो जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय प्रताप हंसटा पुत्र रती राम गांव बासरा डाकघर टिक्करी तहसील नेरूवा और बिहारी मूल के तुना राम (41) के रूप में हुई है। घायल हुए दो व्यक्ति बिहारी मूल हैं और इनका सिविल अस्पताल नेरवा में उपचार चल रहा है।

चौपाल के डीएसपी सुशांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घायलों का उपचार चल रहा है। इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और कारणों की जांच की जा रही है।