HNN/ मंडी
जिला मंडी के उपमंडल सुंदर नगर के हराबाग में एक जनरल स्टोर में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में पीड़ित को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। हालाँकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था, परंतु तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, हराबाग क्षेत्र में जागेश्वर सिंह के लक्की जनरल डिपार्टमेंटल स्टोर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया।
जनरल स्टोर के मालिक और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग को इस बाबत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
परन्तु तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड में जनरल स्टोर के मालिक जागेश्वर सिंह को करीब 30 लाख रुपए से अधिक का नुक्सान हो गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





