Loading...

दुर्घटना : ब्रेक फेल होने से कार पलटी, 2 लोग घायल

By PARUL Published: 13 Sep 2024, 1:03 PM | Updated: 13 Sep 2024, 1:03 PM 1 min read

HNN/चम्बा

चम्बा जोत मार्ग पर गुंईनाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में कार सवार 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार की ब्रेक फेल हो गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई। कार जोत से चम्बा की तरफ आ रही थी।

कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। इस मार्ग पर तीखी चढ़ाई होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं।