दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला दर्ज, जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन को लेकर हुआ झगड़ा

By PARUL Published: 22 Sep 2024, 2:53 PM | Updated: 22 Sep 2024, 2:53 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

घुमारवीं थाना क्षेत्र के गांव भगोट में दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। यह झगड़ा जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन को जमीन में डालने को लेकर हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सोहन लाल और उमेश पत्नी जितेन्द्र कुमार ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सोहन लाल ने आरोप लगाया है कि उमेश और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों से मारपीट और गाली गलौच की।

वहीं उमेश ने आरोप लगाया है कि सोहन लाल और उनके परिवार के सदस्यों ने उनसे और उनके पति के साथ मारपीट की और गाली-गलौच की।पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।