HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के पास सतीवाला पंचायत में ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की जान चली गई है। मृतक की पहचान सुभाष निवासी सतीवाला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर सतीवाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इस घटना में चालक बुरी तरह जख्मी हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई थी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





