पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की अपने पति की पिटाई, एफआईआर

By Ankita Published: 14 Nov 2023, 12:45 PM | Updated: 14 Nov 2023, 12:48 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना के तहत पत्नी द्वारा अपने बेटे के साथ मिलकर पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने उन दोनों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान गांव देलग डाकघर निचली भटेड़ निवासी सुखदेव के रूप में हुई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटे ने बिना वजह उसके साथ गाली-गलौज करके उस पर डंडे से वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटे लगी है।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटे से करीब दो साल से अनबन है। इस वजह से वह उनके साथ नहीं रहता है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।