पुलिस ने अफीम के 200 पौधे किए बरामद, मौके पर किया नष्ट
HNN/ मंडी
जिला मंडी के करसोग उपमंडल में पुलिस ने अफीम के 200 पौधे बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी कांशी राम पुत्र लच्छी राम गांव करलोग पंचायत साहज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कांशी राम ने अपने खेत में अफीम की खेती की हुई है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
इस दौरान देखा कि आरोपी कांशी राम ने घर के समीप ही गऊशाला के साथ लगते खेत में अफीम उगाई हुई है। पुलिस ने मौके पर ही अफीम के 200 पौधों को नष्ट कर दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी साई दत्तात्रेय वर्मा ने की है।