पुलिस ने चरस सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
HNN/ बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा के पास दो व्यक्तियों से 217 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस की विशेष टीम ने शक के आधार पर गाड़ी नंबर (एचपी 01के 5387) को रोका।
गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके अंदर बैठे दो व्यक्तियों यादव सिंह निवासी कोहली वेरड डाकघर पिन्नी तहसील कुल्लू तथा सूरज गांव टापरू तहसील भूतर जिला कुल्लू से 217 ग्राम चरस बरामद की। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय व पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।