Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया पंजाब का युवक

By PARUL Published: 12 Jun 2024, 10:53 AM | Updated: 12 Jun 2024, 10:53 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस ने पंजाब के युवक को 17.12 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी लाहौरी गेट जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इंदौरा मोड़ के पास गश्त के लिए मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने उक्त युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।