Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचा युवक

PARUL • 17 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने एक युवक को 3.10 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान संजीव निवासी बरमाणा बिलासपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बरमाणा की टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने डैहर पुल के पास संजीव को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।