Loading...

पुलिस ने 36 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया यूपी का व्यक्ति

PARUL • 11 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन पुलिस ने चरस के एक बड़े माफिया का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोलन में एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर जिला कुल्लू से 36 किलो चरस सहित आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सुबाथू धर्मपुर रोड पर सेलेरियो गाड़ी से आरोपी रजीत सिंह (38) पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव फतेहपुर, तहसील रामपुर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी हरजीत एक बहुत बड़ी डील फाइनल करने के लिए इस चरस को सैंपल के तौर पर ले जा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। यह गिरोह कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र से बड़े स्तर पर चरस तस्करी कर रहा है। सोलन जिले को ट्रांजिट करते हुए चरस हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा आदि जगहों पर भेजी जाती है।

इस पर सोलन पुलिस की टीम ने आनी क्षेत्र में एक दबिश दी। तस्कर की निशानदेही पर आनी क्षेत्र से रात के अंधेरे में जंगलों में घंटों ट्रैकिंग करके करीब 36 किलो चरस बरामद की गई। बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से ज्यादा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।