पुलिस ने 5 लीटर अवैध शराब सहित काबू किया व्यक्ति
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल पुलिस आए दिन अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ लगाम कसती जा रही है। इसी कड़ी में जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी में पुलिस थाना कोट के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब सहित काबू किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना कोट की टीम लैहड़ी चौक पर गश्त पर तैनात थी।
इस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। पुलिस को देखकर वह व्यक्ति घबरा गया। जब शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने की है।