प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में भड़की आग, लाखों का नुकसान
HNN/ऊना
जिला मुख्यालय के निकट गांव जलग्रां टब्बा में हुए भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में करीब एक लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवासियों की झुग्गियों मैं अचानक ही चिंगारी सुलग गई, देखते ही देखते मजदूरों के तमाम आशियानों में आग फैल गई और करीब 20 झुग्गियां जलकर राख हो गई। झुग्गियों में आग लगने के दौरान बच्चों ने भागकर जान बचाई। जब यह आग लगी तब अधिकतर मजदूर काम पर गए हुए थे। आग का धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।
आग लगने की सूचना मिलते ही दिहाड़ी से तमाम मजदूर भागे हुए मौके पर पहुंचे। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कई झुग्गियां स्वाह हो चुकी थी। इनमें मजदूरों का पूरा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। बच्चे बिलखने लगे क्योंकि उनकी किताबें और सामान भी खाक हो गया।