फतेहपुर में मिला 72 वर्षीय प्रवासी मजदूर का शव
HNN/ऊना
जिला ऊना में थाना मैहतपुर के तहत फतेहपुर में करीब 72 वर्षीय मजदूर का शव मिला है। मृतक की पहचान मोहन लाल निवासी झारखंड के रूप में हुई है, जो कि पिछले काफी समय से फतेहपुर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था।
बता दें कि मोहन लाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार शाम को स्थानीय लोगों ने मोहन लाल को मृत अवस्था में देखा, तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया।
एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। साथ ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू कर दी है।