Loading...

भावुक हुई मुख्यमंत्री की बेटी, बोली- पापा ने किया बहुत संघर्ष…

PRIYANKA THAKUR • 12 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की छोटी बेटी रूहुन उस वक्त भावुक हो गई जब उन्होंने कहा कि उनके पापा ने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि जब से वह पैदा हुई है तब से लेकर आज तक उन्होंने अपने पिता को बहुत मेहनत करते देखा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सहित नादौन की जनता का आभार व्यक्त किया। रूहुन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि एक दिन उनके पिता को उनकी परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता से संबंधित जो भी घोषणाएं की हैं, वह पूरी होंगी। सुक्खू की बड़ी बेटी कामुन ने कहा कि पापा और मम्मी ने बहुत मेहनत की है। हिमाचल और नादौन की जनता के हम आभारी हैं। पापा को बहुत मेहनत करते देखा है। चुनाव के समय तो पापा से मिलने का बहुत कम समय मिलता था, लेकिन जब भी मौका मिलता था, वो हमारे साथ रहते थे।