Loading...

भोरंज के विधायक ने आपदा राहत कोष में किया इतने लाख रुपये का अंशदान….

Ankita • 17 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भोरंज से विधायक सुरेश कुमार ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 2.04 लाख रुपए का चेक भेंट किया।

उन्होंने भोरंज विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मामलों पर भी चर्चा की तथा हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियंता का नया कार्यालय खोलने की मांग भी की।

मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उनकी विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।