मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक सौंपा गया
HNN/नाहन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।
इस अवसर पर एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, उद्योग सचिव आरडी नाजिम और एचपीएसआईडीसी के एमडी राजेश्वर गोयल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए उद्योग मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
