Loading...

मैक्लोडगंज में हुड़दंग मचाने वाली विदेशी महिला गिरफ्तार,

PARUL • 27 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

मैक्लोडगंज में शुक्रवार को हुड़दंग मचाने वाली विदेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ फॉरेन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

महिला ने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों पर भी पत्थर बरसाए थे और उसका वीजा एक्सपायर्ड पाया गया है। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि गिरफ्तार विदेशी महिला का वीजा एक्सपायर हो चुका है।

पुलिस में शिकायत पहुंचने पर महिला को पकड़कर दस्तावेजों की जांच की गई और फॉरेन एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।