लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मैहला पुल से जालपा माता मंदिर  तक 21 से 24 सितंबर तक  बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

NEHA | 19 सितंबर 2024 at 4:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

 इंटरलॉकिंग टाइलिंग  का होगा कार्य

HNN/चंबा

उपमंडल दंडाधिकारी   प्रियांशु खाती ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 21 सितंबर से 24 सितंबर तक मैहला पुल से जालपा माता मंदिर  तक जाने वाली सड़क  में सभी प्रकार के हल्के वाहन तथा मोटरसाइकिल, स्कूटर आदि  के परिचालन को प्रतिबंधित करने  के आदेश जारी  किए हैं। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपमंडल दंडाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मैहला पुल से जालपा माता मंदिर मैहला तक इंटरलॉकिंग टाइलिंग  कार्य को  शुरू करने के लिए  खंड विकास अधिकारी द्वारा  सूचित किए जाने एवं  इस मार्ग में हल्के तथा दो पहिए वाहनों के परिचालन को बंद करने के आग्रह पर जनहित में अधिसूचना जारी की गई है  ताकि इंटरलॉकिंग टाइलिंग का कार्य  बेहतर तरीके  से संपन्न किया जा सके।

हालांकि जारी अधिसूचना में  यह भी स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन  एवं आवश्यक आपूर्ति सेवाओं में तैनात वाहनों  के परिचालन की अनुमति रहेगी। विनियम (रेगुलेशन) 21 सितंबर से प्रभावी होंगे तथा 24 सितंबर तक लागू रहेंगे ।



हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]