Loading...

यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 143 वाहनों के किए चालान

PARUL • 18 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला सोलन पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर 143 चालान किए और इस दौरान 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।

इसमें ओवरस्पीड के तीन, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस के चार, यूज मोबाइल फोन 5, विदआउट हेलमेट 45, विदआउट सीट बेल्ट 4 तथा अन्य 82 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 3 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत किए गए व 200 रुपये जुर्माना तथा 1 चालान कूड़ा संयंत्र अधिनियम के अंतर्गत किया और 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

वहीं, इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस जिला में किसी भी बिगड़ैल चालक को नहीं बख्शेगी।