Loading...

युवक ने 16 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

PARUL • 14 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक न्यू शिमला थाना क्षेत्र के तहत एक कस्बे के रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दोनों स्कूल में पढ़ाई करते हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि एक नाबालिग लड़के ने उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।