यूथ इंटक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया रक्तदान
विशेषतौर पर उपस्थित रहे दून विधायक राम कुमार चौधरी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
HNN/ बद्दी
प्रदेश यूथ इंटक द्वारा शहीदी दिवस के मौके पर बद्दी के सिक्का होटल के समीप बाला जी काम्प्लेक्स में आयोजित रक्तदान शिविर में 102 स्वयंसेवकों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। शिविर में कुल 127 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 25 युवा रक्तदान करने की स्थिति में नहीं थे।
पीजीआई की टीम ने डॉक्टर मनप्रीत कटारिया व डॉक्टर वर्षनिवि की अगुवाई में सुभाष चंद, विलियम, सपना, रमन, रशविन्दर सिंह, कुलवीर सिंह, रवि व सुरेश ने रक्त एकत्रित किया। शिविर का शुभारंभ यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने किया, जबकि विशेषतौर पर उपस्थित रहे दून विधायक राम कुमार चौधरी ने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया।
विधायक राम कुमार चौधरी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज व देश के लिए ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़चढ़ हिस्सा लेने की अपील की। जानकारी देते हुए इंटक के प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता ओम शर्मा ने बताया के शिविर में कुल 127 स्वयंसेवकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। जबकि 102 स्वयंसेवक रक्तदान के लिए स्वस्थ पाए गए।
यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने बताया के इंटक द्वारा शहीदी दिवस के मौके पर चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 102 युवाओं ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। चौहान ने कहा के इंटक मजदूरों के साथ साथ समाज व देश सेवा में हमेशा अग्रणी रहती है और भविष्य में भी समाजहित में इंटक के ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।