वार्ड मेंबर की हत्या के आरोपी को मिला इतने दिन का पुलिस रिमांड…
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में जसवां प्रागपुर की ग्राम पंचायत नारी में लड़ाई के दौरान बीच-बचाव करते समय गर्म पानी में गिरने से हुई सुरिन्द्र सिंह की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान सूरजन सिंह पुत्र जुल्फी राम निवासी नारी के रूप में हुई है। बुधवार को संसारपुर टैरस पुलिस इंचार्ज एसआई संजय शर्मा व टीम ने आरोपी को एसीजेएम कोर्ट कांगड़ा में पेश किया, जहां से आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
वहीं पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति पानी में कैसे गिरा। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।