Loading...

शातिरों ने 2 घरों में लगाई सेंध, नकदी सहित अन्य सामान लेकर हुए फरार

Ankita • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममाण-बनान्दर के गांव सैंठी में चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने दो घरों में सेंधमारी कर हजारों की नकदी और अन्य जरूरी सामान पर हाथ साफ कर लिया है।

पीड़ितों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी लडभड़ोल टीम के प्रभारी अनिल कटोच ने मौके का जायजा लिया और चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ज्ञान चंद राणा ने बताया कि उनका भाई जगदीश चंद अपने परिवार के साथ लुधियाना में परिवार के साथ रहते हैं और वह दोनों भी बीमार है और लुधियाना में उपचारधीन हैं।

उन्होंने बताया कि जगदीश चंद के घर से देर रात चोर ताले तोड़कर कमरे में रखी आलमारियों और अन्य स्थानों में रखे हुए घरेलू सामान को उथल-फुथल कर घर में रखे कई चीजों को उड़ा कर ले गए हैं।

ज्ञानचंद ने बताया कि उनके घर के ताले तोड़कर सामान को उथल-फुथल कर बर्तन और घर में रखी गई गिफ्ट को भी कर उड़ा ले गए हैं। पुलिस चौकी लडभड़ोल टीम के प्रभारी अनिल कटोच ने मामले की पुष्टि की है।