Loading...

समरहिल में बरामद हुआ एक और शव, मृतकों की संख्या पहुंची 17

Ankita • 19 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर में हुए भूस्खलन के बाद शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। बता दें सर्च अभियान के छठे दिन शनिवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान ईश शर्मा पुत्र पीएल शर्मा के तौर पर हुई है। ईश के पिता प्रोफेसर पीएल शर्मा और उनकी मां रेखा का शव पहले ही मिल चुका है।

मृतकों की संख्या अब 17 पहुंच गई है। लापता लोगों में सौरभ, पवन शर्मा, समायरा और नीरज शामिल है। समरहिल में शिव बावड़ी मंदिर में हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए जिला प्रशासन ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि सर्च अभियान में करीब 228 जवान डटे हैं।