सेना के जवान ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

By Ankita Published: 10 May 2024, 7:51 PM | Updated: 10 May 2024, 7:54 PM 1 min read

HNN/ ऊना

महिला थाना ऊना के तहत एक गांव की युवती के साथ सेना के जवान द्वारा शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता युवती ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि पांच वर्ष पहले सेना के एक जवान के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। युवती ने कहा कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवक ने अब शादी करने से इंकार कर दिया है और उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर सेना के जवान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्ठि की है।