Loading...

सेना में भर्ती होने के लिए इस दिन आएं रामपुर बुशहर….

PARUL • 14 Nov 2023 • 1 Min Read

यह लाने होंगे आवश्यक दस्तावेज, भर्ती अधिकारीयों ने कहा बरती जाएगी पूरी पारदर्शिता

HNN/शिमला

देश की रक्षा करने का जज्बा रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का अवसर खोला गया है। 18 से 24 नवंबर तक हिमाचल के रामपुर बुशहर के प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी में सेना में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती को लेकर नियुक्ति करने वाले अधिकारियों की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है।

बता दें कि यह भर्ती अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए होगी। इस दिन होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में रैती मैदान में उम्मीदवार सुबह 4 बजे पहुंचें। साथ में एडमिट कार्ड की कलर कॉपी बिना फोल्ड किए लाएं। उम्मीदवारों को अपने साथ 10वीं एवं 12वीं पास की मार्कशीट, मूल निवास स्थायी प्रमाणपत्र, डोगरा, माइनॉरिटी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र केवल नायब तहसीलदार/ तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी किया हुआ लाएं।

साथ में उम्मीदवारों को एफिडेविट (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार) 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र लाना होगा। जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाणपत्र, एनसीसी और वैध खेलकूद प्रमाणपत्र हो तो उसे अपने साथ जरूर लेकर आएं। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने यह भी कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ अपने जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती के लिए किसी भी तरह के अन्य प्रलोभन व दलालों के चक्कर में बिलकुल भी न पड़े। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता ही उसकी योग्यता ही सबसे बड़ी सिफारिश होती है। बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर जारी हो गया है। उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी दिक्कत होने से भर्ती कार्यालय शिमला में हेल्पलाइन नंबर 0177-2652804 पर संपर्क कर सकते हैं।

कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि सभी उम्मीदवार दवा परीक्षण के लिए बाध्य रहेंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं को किसी भी तरह के नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करना मना है। कोई युवा इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।