सोलन में लेफ्टिनेंट कर्नल का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

By PARUL Published: 19 Nov 2024, 11:12 AM | Updated: 19 Nov 2024, 11:12 AM 1 min read

Himachalnow/सोलन

सोलन जिले के जाबल जमरोट के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल देशराज कौंडल (59) का शव सोमवार सुबह सरकारी आवास पर पंखे से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम में छह-सात घंटे पहले फंदा लगाने से दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।

राजपूत रेजिमेंट के सरकारी आवास में लेफ्टिनेंट कर्नल का शव फंदे पर लटका मिला। सैन्य अधिकारियों ने ही पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक वह आवास से बाहर नहीं निकले तो फाॅलोवर वहां पहुंचा। खिड़की से देखा गया तो देशाराज का शव पंखे से लटका हुआ था।

लेफ्टिनेंट कर्नल देशराज कौंडल का परिवार शिमला में रहता है। पढ़ाई के लिए पत्नी बच्चों के साथ ही रहती हैं। बताया जा रहा है कि बेटे को फोन पर पिता ने सबका ध्यान रखने की बात कही थी। तब यह नहीं पता था कि पापा ऐसा कुछ कर लेंगे। देशराज कौंडल के पुत्र आयुष ने बताया कि वह लोग पापा के पास पिछले महीने आए थे। कुछ दिन रुक कर वापस गए थे।

Tags: