लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हमीरपुर में रैगिंग पर सख्ती, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

NEHA | 20 सितंबर 2024 at 2:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

हमीरपुर के आईएचएम में एंटी रैगिंग समिति की बैठक हुई, जिसमें एडीएम राहुल चौहान ने अध्यक्षता की। उन्होंने समिति के सदस्यों और अधिकारियों को रैगिंग को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि रैगिंग के संबंध में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए और रैगिंग से संबंधित किसी भी घटना का पता चलते ही तुरंत सूचित करें और त्वरित कदम उठाएं।

एडीएम ने बताया कि रैगिंग एक कुप्रथा है और इससे कई होनहार विद्यार्थियों की जान जा चुकी है। रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी को बिना वारंट के गिरफ्तार किया जा सकता है और उसे तीन साल की सजा एवं जुर्माना हो सकता है। विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने संस्थान में रैगिंग रोकने के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

संस्थान में एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया और विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इसके अलावा, नारा लेखन, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों को लघु वृत्त चित्र और लघु नाटक दिखाया गया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]