HNN / कुल्लू
कुल्लू का सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव दशहरा इस वर्ष 5 से 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। दो साल बाद दशहरा के इस भव्य आयोजन को जिलावासियों के साथ देव समाज को बेसब्री से इंतजार है। देव समाज ने इस उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार दशहरा उत्सव समिति ने दशहरा के लिए रिकार्ड 332 देवी-देवताओं का बुलावा भेजा है।
हालांकि अभी दशहरा की बैठक शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होनी है। इसके बाद दशहरा उत्सव समिति अपनी तैयारियों को और तेज करेगी। बरहाल, जिला प्रशासन देवी-देवताओं के बैठने वाले अस्थायी शिविरों का निरीक्षण कर देवलुओं को आने वाली समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा उत्सव समिति कुल्लू ने इस बार जिला के 332 अधिक माफीदार और गैर माफीदार देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजा है। देवताओं की भागीदारी ही दशहरा उत्सव की पहचान है। दशहरा में अधिक से अधिक संख्या में देवी-देवता आएं इसको लेकर दशहरा समिति प्रयासरत है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





