लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला ऊना में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 12 फ़रवरी 2026 at 6:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना जिले में पशु मित्र भर्ती के तहत 36 पदों के लिए शारीरिक परीक्षा की तिथियां घोषित की गई हैं। परीक्षाएं 17 से 19 फरवरी तक विभिन्न उपमंडलों में आयोजित होंगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

36 पदों के लिए शारीरिक परीक्षा की तिथियां घोषित

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ऊना जिला के पशु चिकित्सा संस्थानों में मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) के 36 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह शारीरिक परीक्षाएं जिला के सभी उपमंडलों में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी पशुपालन विभाग ऊना के उप निदेशक वीरेंद्र सिंह पटियाल ने दी।

उपमंडल गगरेट का कार्यक्रम

उप निदेशक ने बताया कि उपमंडल गगरेट के अंतर्गत पशु चिकित्सालय बढ़ेड़ा राजपूतां, सिविल वेटनरी डिस्पेंसरी पांबड़ा, वेटनरी डिस्पेंसरी नंगल जरियालां तथा अंबोटा के लिए पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा 17 फरवरी को सुबह 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा के मैदान में आयोजित की जाएगी।

उपमंडल अंब का कार्यक्रम

उपमंडल अंब के अंतर्गत पशु चिकित्सालय रिपोह मिसरां, सलोई तथा वेटनरी डिस्पेंसरी भरवाईं के लिए शारीरिक परीक्षा 18 फरवरी को सुबह 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब के मैदान में होगी।

उपमंडल बंगाणा का कार्यक्रम

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत उपविभागीय पशु चिकित्सालय बंगाणा, पशु चिकित्सालय लठियाणी, थानाकलां, रायपुर मैदान, चौकीमिनार, वेटनरी डिस्पेंसरी तलमेहड़ा, छपरोह कलां तथा वीसीपी मंदली के लिए शारीरिक परीक्षा 18 फरवरी को सुबह 10 बजे बंगाणा के चिली (डूमखर) गौशाला के समीप मैदान में आयोजित की जाएगी।

उपमंडल हरोली का कार्यक्रम

उपमंडल हरोली के अंतर्गत वीसीपी ललड़ी, पशु चिकित्सालय भदसाली, वीसीपी पंडोगा, पशु चिकित्सालय बीटन, वेटनरी डिस्पेंसरी ललड़ी, सलोह तथा छोटा दौलतपुर के लिए शारीरिक परीक्षा 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली के मैदान में होगी।

उपमंडल ऊना का कार्यक्रम

इसके अतिरिक्त उपमंडल ऊना के अंतर्गत मुर्राह ब्रीडिंग फार्म बरनोह, जोनल पशु चिकित्सालय बरनोह, जीपीएफ जलग्रां, पूल स्टोर ऊना, पशु चिकित्सालय बसदेहडा, मजारा तथा वेटनरी डिस्पेंसरी देहलां अपर के लिए शारीरिक परीक्षा 19 फरवरी को सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) ऊना के मैदान में आयोजित की जाएगी।

शारीरिक परीक्षा की शर्तें और आगे की प्रक्रिया

पटियाल ने बताया कि शारीरिक परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को एक मिनट के भीतर 25 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक ले जाना अनिवार्य होगा। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची पशु मित्र भर्ती समिति ेद्वारा तैयार की जाएगी। प्रत्येक संस्थान के लिए मेरिट के आधार पर 5 अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व काउंसलिंग के दौरान मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तिथि अलग से अधिसूचित की जाएगी।

आवेदकों से समय पर उपस्थित होने की अपील

उन्होंने सभी आवेदकों से आग्रह किया कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शारीरिक परीक्षा में समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]