Loading...

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले के लिए इतने फरवरी को रवाना होंगे जलौणी गणपति

PRIYANKA THAKUR • 2 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN / मंडी

रघाटी ज्वालापुर के जल्ला गांव स्थित अराध्य देव जलौणी गणपति 13 फरवरी को सुबह देवलुओं के साथ मंडी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले के लिए रवाना होंगे। कारदार अतुल शर्मा ने बताया कि देवता 15 फरवरी को पनारसा, थलौट होते हुए 18 फरवरी को ढाई सौ देवलुओं के साथ मंडी महाशिवरात्रि मेले में पहुंचेंगे।

मंडी शहर में पहुंचकर वे सबसे पहले देव ऋषि पराशर से भव्य मिलन करेंगे। दोनों देवता एक साथ राज देवता माधोराय से मिलन करेंगे। इसके साथ ही महाशिवरात्रि का आगाज होगा। इससे पहले दोपहर दो बजे जिला प्रशासन मंडी गुरुद्वारा के पास राज देवता की छड़ के साथ स्वागत जलौणी गणपति का स्वागत करेगा।

पत्थरों से बना है मंदिर
माना जाता है कि यह मंदिर सन् 1008 में बना है। पत्थर से बका देवता का यह मंदिर मंडी से करीब 75 किलोमीटर दूर है। मंदिर के साथ मां मनसा देवी भी विराजमान हैं। एक ही पत्थर से बने इस मंदिर की चार दीवारों पर पत्थर की खूबसूरत नक्काशी की गई है। 40 फीट लंबे मंदिर के ऊपर गुंबद है। इस स्थान को आदि गणपति की ब्रह्मस्थली के नाम से भी जाना जाता है।