लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अंबुजा प्लांट को दोबारा खोलने को लेकर प्रबंधकों तथा ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक…

PRIYANKA THAKUR | 18 दिसंबर 2022 at 12:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

सोलन स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट के संदर्भ में अंबुजा सीमेंट प्लांट के प्रबंधकों तथा ट्रांसपोर्टर्स के साथ उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने उपायुक्त कार्यालय में एक बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि यह बैठक अंबुजा सीमेंट प्लांट व ट्रांसपोर्टर्स के बीच में बातचीत करवाने के लिए आयोजित करवाई गई ताकि अंबुजा प्लांट को दोबारा खोल जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि बैठक में अंबुजा के प्रतिनिधि व ट्रांसपोर्टर्स द्वारा अपने-अपने पक्ष रखे गए। उन्होंने आग्रह किया कि जब तक दोनों पक्षों की बातचीत नहीं हो जाती तब तक कानून व्यवस्था बनाए रखे। बैठक में ट्रांसपोर्टर्स द्वारा अंबुजा सीमेंट प्लांट को वर्तमान दर पर खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया तथा 31 मार्च, 2023 से पूर्व बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रस्ताव रखा गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बैठक में उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, सहायक आयुक्त उपायुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, उप पुलिस अधीक्षक अर्की, अंबुजा सीमेंट के प्रतिनिधि, राज्य ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष नरेश गुप्ता सहित अन्य ट्रांसपोर्टर्स उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]