अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। कही ट्रेने जलाई जा रही है तो कही तोड़फोड़ हो रही है। इसी बीच अब एयरफोर्स चीफ का बड़ा बयान सामने आया है। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बड़ा बयान जारी कर कहा कि भारतीय वायुसेना में 24 जून से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है।
इससे युवाओं को लाभ होगा। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि अगले शुक्रवार यानी 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कहा कि सेना को उम्र में एकमुश्त छूट देने का सरकार का फैसला मिल गया है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। उन्होंने युवाओं से भारतीय सेना में ‘अग्निवर’ के रूप में शामिल होने के अवसर का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





