सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का पिछले कई दिनों से देशभर में जोरदार विरोध हो रहा है। युवाओं के इस विरोध प्रदर्शन से कई राज्यों में स्थिति हिंसक भी होती जा रही है। कई ट्रेनों को जला दिया गया जबकि रेलवे स्टेशनों को फूंक दिया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई। इस बीच कुछ संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है।
दूसरी तरफ प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हिंसा करने वालों पर सख्त एक्शन होगा। उधर, देश के कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है तो वहीं आज 350 ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया गया है। बंद को देखते हुए झारखंड में सोमवार को सभी स्कूल-कॉजेल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। बिहार में सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, केरल पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने या हिंसा में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रखने का आदेश जारी किया है। पश्चिम बंगाल में अग्निपथ योजना के खिलाफ ‘भारत बंद’ के आह्वान के चलते हावड़ा में सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





