अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में हो रहे विरोध के बीच महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का बड़ा बयान सामने आया है। जी हाँ, देश के बड़े उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अग्निवीरों के लिए अपने प्रतिष्ठान के दरवाजे खोलने का एलान किया है।
हिंसा और आगजनी पर दुख जताते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा है कि अग्निवीर योजना के तहत ट्रेनिंग पाकर रिटायर होने वाले युवाओं को वो अपने ग्रुप में नौकरी देंगे। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में हो रही हिंसा और आगजनी से वो दुखी हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने लिखा कि पिछले साल जब इस योजना का विचार सामने आया था, उसी वक्त मैंने नौकरियां देने का एलान किया था। महिंद्रा ने कहा कि पहले भी मैंने कहा था और अब भी दोहरा रहा हूं कि जो भी अग्निवीर अनुशासन और कौशल सीखेंगे, वो उनको रोजगार के बेहतरीन मौके देगा। उन्होंने कहा कि महिंद्रा ग्रुप भी ऐसे प्रशिक्षित और सक्षम युवाओं की भर्ती का स्वागत करेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





