लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अग्निपथ योजना को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, सीएपीएफ और असम राइफल्स भर्ती में…

PRIYANKA THAKUR | 18 जून 2022 at 11:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। फिलहाल इस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कई जिलों में धारा 144 लगाई गई है। साथ ही इंटरनेट भी बंद करने का फैसला किया गया है। युवा सड़कों पर उतकर अग्निवीर की भर्ती को लेकर विरोध जाहिर कर रहे हैं तो वहीं अब गृह मंत्रालय ने इसे लेकर बड़ा एलान किया है।

गृह मंत्रालय ने केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स की भर्ती में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का एलान किया है। गृह मंत्रालय ने अग्निवीर के रूप में सेवा पूरी करने वालों के लिए अधिकतम उम्र की सीमा में भी छूट का एलान कर दिया है।

गृह मंत्रालय के मुताबिक अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों के पहले बैच के लिए अधिकतम आयु की सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]