लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अग्निपथ योजना- फर्जी खबरें और भ्रामक जानकारी फैलाने पर 35 व्हाट्सएप ग्रुप बैन

SAPNA THAKUR | 19 जून 2022 at 8:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अग्निपथ योजना को लेकर फर्जी खबरें और भ्रामक जानकारी फैलाने पर सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए 35 वाट्सएप ग्रुपों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले और दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना फैलाने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने पांच ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया था, जो अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को भड़काने का काम कर रहे थे। ये सभी सेना के फर्जी अभ्यर्थी बनकर युवकों को अग्निपथ योजना के खिलाफ भड़का रहे थे। पुलिस जांच में पता चला था कि ये पांचों आरोपी किसी राजनीतिक दल के सदस्य हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]