भारतीय वायु सेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका है। इसके लिए भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। यह वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत पहली भर्ती प्रक्रिया है।
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है, आखिरी तारीख 5 जुलाई है।
इन चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण, मेडिकल टेस्ट, अंतरिम चयन सूची- 1 दिसंबर, 2022, इनरोलमेंट- 11 दिसंबर, 2022 के आधार पर होगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्मतिथि 29 दिसंबर 1999 और 29 जून, 2005 के बीच की होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, शैक्षणिक योग्यता साइंस और नॉन साइंस स्ट्रीम के लिए अलग रखी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





